झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने गरीबों को बांटे खाद्य सामग्री

गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : बादल पत्रलेख

May 12, 2021 - 07:28
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने गरीबों को बांटे खाद्य सामग्री

रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस और गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था चैरिटेबल चार्म्स के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल व झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने लगभग 50 गरीब लोगों को आलू, सरसों तेल, चावल, चीनी, मसाला पैकेट, चाय पत्ती, दाल, नमक, चना आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा गरीबों के बीच बांटे गए भोजन किट की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ता विपदा में गरीबों,
जरूरतमंदों को सहयोग करते आ रहे हैं।
मौके पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है।इस विकट परिस्थिति में गरीब व जरूरतमंदों को राशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच राशन बांटने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचें, मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें, बिना आवश्यक घर से बाहर नहीं निकले, सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें।
राशन वितरण कार्यक्रम में राहुल राय, अमरजीत सिंह, सूरज झा, राजीव चौरसिया ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0