ड्राई फ्रूट्स, फल, स्नैक्स के प्रतिष्ठान “नेचर्स हब” का शुभारंभ

Apr 7, 2021 - 10:35
ड्राई फ्रूट्स, फल, स्नैक्स के प्रतिष्ठान “नेचर्स हब” का शुभारंभ

रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित एसके सहाय मार्केट शॉप नंबर -7 (न्यू डेली मार्केट) में बुधवार को ड्राई फ्रूट्स, स्नैक्स, इंपोर्टेड चॉकलेट्स, बिस्कुट आदि के प्रतिष्ठान “नेचर्स हब” का उद्घाटन शहर के जाने-माने समाजसेवी व हव्वारी मस्जिद के खतीब मुफ्ती मोहम्मद कमर आलम और जमीयतुल राइन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फिरोज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नेचर्स हब प्रतिष्ठान के संचालक हाजी मोहम्मद बशीर ने बताया कि यहां एक ही छत के नीचे देश-विदेश में लोकप्रिय फल, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स, बिस्कुट, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की विशाल ऋंखला उपलब्ध होगी। ड्राई फ्रूट्स निर्माता विश्वविख्यात कंपनियों के उत्पाद भी यहां पर उपलब्ध होंगे। वहीं सैयद फराज और आमिल इजाज ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में उचित दर पर देश-विदेश में प्रचलित व लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स, फल, शरबत,प्रदेश क्रीम आदि ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। बेहतरीन व गुणवत्तापूर्ण ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी उपलब्ध होंगे।फल-फूल व अन्य उत्पाद ताजा रहे, गुणवत्ता बरकरार रहे, इसके लिए प्रतिष्ठान में विशेष रूप से भंडारण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आमिल इजाज, सैयद फ़राज़, मो सरफराज,मो.शाहबाज, मो. मोहसिन, मो.गुलाब, मो.गुलजार,रमीजा, रूमैसा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0