थाना प्रभारी ने बतौर शिक्षक दिए सफलता के टिप्स:ज्योति पाठक

Apr 4, 2021 - 09:33
थाना प्रभारी ने बतौर शिक्षक दिए सफलता के टिप्स:ज्योति पाठक

चक्रधरपुर। कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्था द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करा रहे छात्रों के बीच जाकर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने उन्हें परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया तथा सभी युवाओं को थाना का नम्बर उपलब्ध कराते हुए उन्हें डायन प्रथा, नशाखोरी , मानव तस्करी, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। सभी युवाओं को अपने आस-पास रहने वाले लोगों को किरायेदार सत्यापन फॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराकर उसे अनिवार्यतः भरकर थाना में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसी प्रकार की सूचना बिना किसी संकोच के थाना को बताने के लिए आग्रह किया। इस कार्य में सहभागिता निभाने वालों में दया शंकर केराई,अनंत समद,अंजन समद,राम कोड़ा, मदन बोदरा,प्रेम सिंह डांगिल को इसके लिए धन्यवाद दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0