धनबाद में AISMJWA प्रदेश सलाहकार बंटी जयसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

May 9, 2021 - 06:17
धनबाद में AISMJWA प्रदेश सलाहकार बंटी जयसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

धनबाद: प्रेस क्लब झरिया के नेतृत्व में आज चिल्ड्रन पार्क मैदान में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समीप समाचार संकलन के दौरान झारखंड में पत्रकारों को कोरोना संक्रमण होने के कारण हुई शहादत को लेकर आज धनबाद के पत्रकार साथियों ने कोरोना योद्धाओं की याद में कैंडल जलाकर नमन किया.शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पत्रकार साथियों ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की.
इस संबंध में AISMJWA ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार और प्रेस क्लब झरिया के सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि सर्वप्रथम झारखंड में सरकार पत्रकार साथियों को कोरोना वॉरियर्स घोषित कर,सुरक्षा,बीमा और पेंशन मुहैया कराए.वे बोले सरकार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को संतोषजनक मुआवजा उपलब्ध कराए. झारखंड सरकार समाचार संकलन के दौरान हो रहे कोरोना से ग्रसित पत्रकारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं.आज पूरे झारखंड में पत्रकारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों ने कैंडल जलाकर अपने साथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया.
इस मौके पर रोबिन दत्ता,मोहम्मद इकराम,मोहम्मद दिलशाद,सुनील सिंह,अशोक निषाद,विकास साहू,पवन गुप्ता,सुमित अरोड़ा, गुड्डू वर्मा,मनोज शर्मा,अरविंद सिंह,जॉन बिरजा,गुड्डू वर्मा,हरेंद्र चौहान,बैनू मंडल आदि उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0