नागरिक अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज आयोजित

Jan 6, 2020 - 09:06
नागरिक अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज आयोजित

रांची : राजनीतिक दल नागरिक अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह भोज कार्यक्रम खूंटी जिला अंतर्गत पंचघाघ पर्यटन स्थल पर संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की संयोजक उर्मिला यादव ने नव वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। पार्टी के सभी सदस्यों ने झारखंड में जनाधार बढ़ाने और समर्पित होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि जनसमस्याओं का जल्द निष्पादन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अंबुज कुमार, युवा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बृजेश कुमार, महिला महानगर उपाध्यक्ष नीलू सिंह, महिला महानगर सचिव सैला सिंह,अरगोड़ा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उर्फ दरोगा जी, पार्टी कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह, कमलेश यादव,धर्मेंद्र सिंह,चंदा सहाय, गौतम, शकील अहमद, एलिन तिर्की, खुशबू पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0