नागरिक अधिकार पार्टी ने किया संगठन का विस्तार

सुनीता यादव ओबीसी मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत

Jun 5, 2024 - 07:21
नागरिक अधिकार पार्टी ने किया संगठन का विस्तार

रांची । नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड में संगठन का विस्तार करने में जुटी है। इसके तहत विभिन्न जिलों में कमिटियों का गठन किया जा रहा है। इस क्रम में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को एचइसी परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय सीडी- 659, सेक्टर-2 में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में कमिटियों का गठन किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक संख्या में युवाओं और महिलाओं को पार्टी की सदस्यता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड की जनसमस्याओं को लेकर मुखर है। झारखंड की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक अधिकार पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इसके तहत बैठक में सर्वसम्मति से राजू सिंह को झारखंड प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं, जयशंकर सिंह को झारखंड प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया। समाजसेविका सुनीता यादव को पार्टी के ओबीसी मोर्चा, महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया। पार्टी के नए पदधारियों को प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार बढ़ाने सहित जनता की आवाज बनकर समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नागरिक अधिकार पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला यादव, पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव बृजेश कुमार,इंदू सिंह, हरेंद्र सिंह, शशिकांत तिवारी,राजेश कुमार,शुभम,पंकज ठाकुर, दीपक ठाकुर,पिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0