नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय- तेजस्वी यादव

पटना : सूबे में पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। सोमवार को जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, अन्य भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने नीतीश पर चिराग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है। चिराग पासवान को इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है।