पीड़ितों के बीच कंबल वितरित

कुष्ठ कॉलोनी की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : संजीव विजयवर्गीय

Dec 8, 2020 - 10:42
 30
पीड़ितों के बीच कंबल वितरित

रांची: नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा निवारणपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। श्री विजयवर्गीय ने कुष्ठ कॉलोनी में जल्द ही सड़क एवं नाली बनाने का आश्वासन दिया एवं गर्मी से पहले बोरिंग करने की बात कही। सभी घर के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोहित शारदा ,सुशील दुबे ,राजीव रंजन राजू ,निलेश सिंह, नम्रता सोनी, विपिन शुक्ला, गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0