फिर से बेकाबू हुआ सूबे में माओवाद, लातेहार के बाद पलामू में बड़ा नक्सली हमला ,बीजेपी नेता की हत्या

पलामू:जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना में आधा दर्जन से अधिक के घायल होने की सुचना है । हत्या का शक माओवादियों पर है।

Nov 23, 2019 - 07:17

माओवादियों ने विधान सभा चुनाव बहिष्कार के फेंके पर्चे।

ग्रामीणों के अनुसार, मोहन गुप्ता को एके 47 से लगभग एक दर्जन गोली मारी गई।मोहन गुप्ता पिपरा प्रखंड के प्रमुख के पति भी हैं।मोहन कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर रहे थे. हत्या के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंक कर इसकी जिम्मेदारी ली है।जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता घूम रहे थे इसी दौरान में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था।

गौरतलब है कि प्रदेश के आलाकमान और भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा झारखंड को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सलियों के द्वारा अंजाम दिया गया यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0