बाबूलाल मरांडी के 62वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित

Jan 11, 2020 - 06:04
बाबूलाल मरांडी के 62वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के 62वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राज्य से बाहर रहने के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को पूरे उत्साह से मनाया। सर्वप्रथम पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय डिबडीह में केक काटा गया और मिठाई बांटकर सभी ने अपने सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी। उसके अलावा कटहल मोड़, दलादली में कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब वृद्ध महिला-पुरूषों के बीच कंबल और मिठाई का वितरण किया गया। संत मिखाईल नेत्रहीन विद्यालय बहु बाजार में नेत्रहीन बच्चों के द्वारा केक कटवाकर उनके बीच केक, मिठाई, टाॅफी आदि का वितरण किया गया। इस संदर्भ में पार्टी के पूर्व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो एवं युवा मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति झाविमो अध्यक्ष के जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाया गया। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सरोज सिंह, सुरेश साव, राजीव रंजन मिश्रा, संजय टोप्पो, भूपेन्द्र सिंह, तौहीद आलम, जीतेन्द्र कुमार रिंकु, सुचिता सिंह, सुरज टोप्पो, सुनील कुमार गुप्ता, जीतेन्द्र वर्मा, बजरंग गुप्ता, जीवेश सिंह सोलंकी, मुन्ना बड़ाईक, राम मनोज साहू, मो0 नजीबुल्लाह, नेहा सिंह, राहुल शाहदेव, बलकु उरांव, सुरेश शर्मा, शिव शर्मा, मंतोष सिंह, मोहन तिर्की, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, पुरूषोतम राय, अभिनव कुमार, मोनु कुमार आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0