बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में ए.एम. कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, आंदोलन तेज, उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता की रक्षा का लिया संकल्प

गयाजी । बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में चल रहे राज्यव्यापी आंदोलन को समर्थन देते हुए अनुग्रह मेमोरियल (ए.एम.) कॉलेज, गया के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। कॉलेज परिवार ने उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक मूल्यों और अकादमिक गरिमा की रक्षा के लिए प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेने की मांग की है। आंदोलन के प्रथम चरण में 5 से 8 अगस्त 2026 तक कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने नियमित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन किया। इसके माध्यम से उन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में कॉलेज परिसर स्थित अनुग्रह बाबू की प्रतिमा के पास सभी शिक्षक एवं कर्मचारी एकत्र हुए और प्रस्तावित अधिनियम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शैक्षणिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अकादमिक परंपराओं की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम उच्च शिक्षा की मूल संरचना और उसकी स्वायत्तता को प्रभावित कर सकता है।कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि उच्च शिक्षा के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही, राज्यव्यापी आंदोलन के आगामी सभी चरणों में ए.एम. कॉलेज की सक्रिय और संगठित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Aug 13, 2026 - 18:49
बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में ए.एम. कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, आंदोलन तेज, उच्च शिक्षा की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता की रक्षा का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0