ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी 100 साल पहले अमृतसर में जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगेगी

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए गुरुवार (21 नवंबर) को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 100 साल पहले अमृतसर में जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगने सहित देश के औपनिवेशिक अतीत की जांच करवाने का संकल्प जताया गया है।

Nov 23, 2019 - 09:57

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस नरसंहार के 100 साल होने पर औपनिवेशिक काल में हुई इस बर्बर घटना के लिए गहरा अफसोस जताया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी थी। लेबर पार्टी के नेता जेरमी कोर्बिन ने 107 पन्ने का घोषणापत्र पेश किया है। पार्टी ने इस मामले पर आगे बढ़ने और माफी मांगने का संकल्प जताया है।

दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि लेबर पार्टी ब्रिटेन के अतीत में हुए अन्याय की जांच के लिए एक न्यायाधीश के नेतृत्व वाली समिति बनाएगी। ऑपरेशन ब्लूस्टार में देश की भूमिका की समीक्षा भी की जाएगी। घोषणापत्र का शीर्षक है ‘इट्स टाइम फोर रीयल चेंज’। घोषणापत्र के उप शीर्षक ‘प्रभावी कूटनीति’ में कहा गया है कि हम जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए औपचारिक माफीनामा जारी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0