भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गया स्नातक क्षेत्र से नामांकन पर्चा किया दाखिल

Mar 11, 2023 - 11:50
भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गया स्नातक क्षेत्र से नामांकन पर्चा किया दाखिल

गया। शहर के मगध प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल किया है नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकलते ही अवधेश नारायण सिंह को समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया बता दें कि एनडीए उम्मीदवार भाजपा गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लगातार छठी बार नामांकन किए है। अवधेश नारायण सिंह अपने कार्य कौशल में जनता को परिपूर्ण किया और जनता के लिए निरंतर काम करते रहे है। होटल आर्यावर्ता में स्नातक पास किए युवकों ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया जिसमें उपस्थित जितेंद्र पटवा, बुनकर नेता भाजपा दुखन पटवा, अमन कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार, अभिनय कुमार, विनय कुमार, राजू कुमार,शशि कुमार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आभार प्रकट किया एवं अपना संक्षिप्त संबोधन द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर भाजपा समर्थित पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जो देश का मुद्दा है, वही यहां भी मुद्दा है। यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है इसलिए इसका संदेश बहुत बड़ा जाता है। हमें चुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं है, यहां पर भीड़ देखने से ही हमें उत्साह लग रहा है कि आज ही जीत का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सभा में पहले से ही काफी संख्या में 02, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आठो जिले (आरा, कैमुर, जहानाबाद, औरगांबाद, सासाराम, भोजपुर, गया एवं अरवल) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0