महर्षि सेवा संस्थान ने किया पौधारोपण

Jun 15, 2024 - 05:48
महर्षि सेवा संस्थान ने किया पौधारोपण

रांची। सामाजिक संस्था महर्षि सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार एवं सदस्य अर्चना (बोकारो) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था की ओर से कांके स्थित “नारी निकेतन” परिसर और संत अन्ना जेनरेलेट कम्पाउंड, लोवाडीह चौक पर विभिन्न प्रकार के एक सौ फलदार और औषधीय पौधे लगाएं। पौधारोपण के बाद उसकी नियमित रूप से देखरेख करने के लिए उक्त दोनों प्रबंधन से अनुरोध किया। संस्था के सचिव
सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना काल  में ऑक्सीजन की कमी हुई। जिसके कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस समस्या को दूर करने का एक विकल्प पौधारोपण भी है। इस सामाजिक जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए महर्षि सेवा संस्थान ने पौधे लगाए।
साथ ही संस्था की “हर आंगन वृक्षारोपण” के मुहिम से सबों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी पौधरोपण करने के लिए पौधों की आवश्यकता हो वे संस्थान से संपर्क (8271201223) कर प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के सदस्य अरुणा सिन्हा, गौरव, राजीव, अंकित, जितेंद्र शर्मा, गोपी गुंजन,श्याम सहित अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0