मानपुर भाजपा कार्यालय पर वजीरगंज विधायक ने किया झंडोत्तोलन

Aug 16, 2021 - 07:30
मानपुर भाजपा कार्यालय पर वजीरगंज विधायक ने किया झंडोत्तोलन

गया से अमरेंद्र कुमार का रिपोर्ट
गया । स्वतंत्रता दिवस की 75वां वर्षगांठ के अवसर पर मानपुर प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय पर वजीरगंज विधानसभा के विधायक वीरेंद्र सिंह ने डोर खींचकर ध्वजारोहण किया और अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दिये। तिरंगे झण्डे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान से संबोधित किया गया। साथ ही वंदे मातरम् एवं जय हिन्द जय भारत के नारे लगाए गए। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम लोग राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं देश को आजाद करने में ना जाने कितने पुरुषों ने बलिदान दिया है उन्हें भी हम इस मौके पर याद करते हैं। समस्त देशवासियों एवं जिलावासियों को को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना एवं बधाई दिये।इस अवसर पर मानपुर नगर मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार प्रभाकर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह उर्फ बालाजी, पुष्पेन्द्र पुष्प, बुनकर नेता प्रकाश राम पटवा इत्यादि कई भाजपा के नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0