मोकामा में भीषण सड़क हादसा, दंपति समेत 3 की मौत; डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा
मोकामा: मोकामा के पास फोरलेन पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग खगड़िया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक दंपति और कार चालक मोहम्मद सदरे आलम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग क्रेटा कार से पटना से खगड़िया स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के पास शिवनार गांव के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0