मोदी सरकार में निर्लज्जता, तानाशाही चरम पर:-कांग्रेस

Mar 25, 2023 - 07:47
मोदी सरकार में निर्लज्जता, तानाशाही चरम पर:-कांग्रेस

गया । देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, ईमानदार, लोकप्रिय, कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, विश्व लोकतंत्र के इकलौता महानायक राहुल गांधी जी का लोकसभा से सदस्यता खत्म करना मोदी सरकार की निर्लज्जता, तानाशाही की प्रकाष्ठा है, जिससे प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ गिरोह का असली चेहरा बेनकाब हुआ है।
आज कांग्रेस , युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युमन दुबे, बलिराम शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, कुंदन कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, आदि ने स्थानीय चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नही, राहुल गांधी आप संघर्ष करे, हम तुम्हारे साथ है के नारो को बुलंद करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में कानूनी और राजनीतिक दोनो तरह की लड़ाई लड़ेगी, हम डरने या चुप रहने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाला की जे पी सी जांच के बजाय राहुल गांधी जी को सांसद से अयोग्य करार दिया गया है। आज प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सूरत कोर्ट के माननीय जुडिशियल मजिस्ट्रेट के फैसला को पढ़ा और सुना, जिसमे न्यायालय ने राहुल गांधी को 30 दिनों का समय देकर उच्च न्यायालय में जाने का समय देने के बाद भी आनन फानन में सदस्यता रद्द की चिट्ठी जारी करना से यह प्रमाणित होता है की सरकार राहुल गांधी से काफी डरी और घबराई हुई है, देश का जनमानस राहुल गांधी को देश की सच्चाई बोलने से रोकने, तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जैसे जवलंत मुद्दो पर संसद से सड़क तक संघर्ष को मोदी सरकार द्वारा रोकने की नाकाम कोशिश की जा रही है , इसे बाखूबी देख और समझ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0