युवा उभरते हुए भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का”मस्त महीना फागुन के आइल” एल्बम लॉन्च

Mar 27, 2021 - 06:29
युवा उभरते हुए भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का”मस्त महीना फागुन के आइल” एल्बम लॉन्च


रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष व झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का होली लोकगीत “मस्त महीना फागुन के आइल” एल्बम का लॉन्चिंग विधायक सीपी सिंह ने ए के ग्रुप कार्यालय साकेत कॉलोनी हरमू में ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड कर के किया। ज्ञात है कि कोरोना वायरस महामारी के अंतर्गत सरकार के बनाए हुए गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह एल्बम लॉन्च किया गया।बाबा म्यूजिक एस थ्री फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस होली लोकगीत 2021एल्बम में एक गाना है-मस्त महीना फागुन के आइल है।जिसके निर्माता राज कुमार पोद्दार सहनिर्माता – ए के ग्रुप के निदेशक अमर कुमार भारती हैं। गीत टिंकू बाबा ,संगीत एस थ्री फ़िल्म प्रोडक्शन एवं परिकल्पना सौरव सिंह चंदन की है। गौरतलब है कि राँची के युवा अशुतोष द्विवेदी बचपन से ही गाने का शौक रहा है और राँची विश्विद्यालय के यूथ फेस्टिवल में भी कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।इस कड़ी में आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि काम कोई भी हो ,कामयाब होने में समय लगता है,कभी प्रारंभ से ही सफलता मिल जाती है। लेकिन अक्सर समय पर ही सफलता मिलती है।अशुतोष ने इस गीत को खुद संवारा है और गाया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू पोद्दार ,अमर कुमार, भारती,धीरज अग्रवाल,अमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित
थे। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0