राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत बलमदीना एक्का का जीवन प्रेरणास्रोत : सुबोधकांत सहाय

Apr 16, 2021 - 06:06
राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत बलमदीना एक्का का जीवन प्रेरणास्रोत : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी वीरांगना बलमदीना एक्का के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्व. बलमदीना एक्का अपने पति की तरह ही देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत महान राष्ट्रप्रेमी थीं। वह एक सरल एवं नेक दिल महिला थीं।
श्री सहाय ने कहा कि झारखंड की पहचान परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का एवं महान राष्ट्रप्रेमी बलमदीना एक्का जैसे व्यक्तित्व से भी है। उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहा।
श्री सहाय ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0