राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर एनएसयूआई ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्यान्न का वितरण

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने में अग्रणी हैं राहुल गांधी : सुबोधकांत सहाय

Jun 19, 2024 - 07:55
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर एनएसयूआई ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्यान्न का वितरण

रांची। कांग्रेस भवन में एनएसयूआइ के राष्ट्रीय संयोजक शारीक अहमद के नेतृत्व में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों परिवारों के बीच खाद्य सामग्री व मास्क वितरण कर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राहुल गांधी को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंख मे आंख मिला कर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल मे कहा कि एनएसआइ के राष्ट्रीय संयोजक शारीक अहमद द्वारा लाॅकडाउन के दौरान नियमित रूप से गरीबों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन मे सूखा राशन बांट कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
एनएसयूआइ राष्ट्रीय संयोजक शारिक अहमद ने बताया कि राहुल गांधी युवाओं के मार्गदर्शक हैं, उनके जन्मदिन पर कोई गरीब भूखा ना सोए, यह संकल्प लेते हुए सैंकड़ों लोगों को सूखा राशन बांटे गए।
मौके पर प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद, महिला प्रदेशाध्यक्ष गुंजन सिंह, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष शांति जी, एनएसयूआइ राँची जिलाध्यक्ष कुमार विक्की, जि़ला उपाध्यक्ष मो.अमन अहमद, यूथ कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा, जि़ला सचिव इमरान हाशमी, एनएसयूआइ जि़ला के फैजान खान, आतिफ खान, खालिद मल्लिक, नुमान रजा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0