रोटरी क्लब गया के प्रांगण के द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया

Oct 2, 2022 - 05:19

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। रोटरी क्लब गया के प्रांगण में रोटरी गया के सदस्यों के संगठित प्रयास से भव्य रूप में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गया जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री हरप्रीत कौर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके उपरांत भगवती स्तुति पर प्रतिभागियों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। समारोह के अन्य आकर्षण में रोशनी एवं संगीत के बीच गरबा एवं डांडिया नृत्य, बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, सबसे श्रेष्ठ युगल पुरस्कार आदि शामिल थे। उत्तम जलपान की भी व्यवस्था थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान सत्र के अध्यक्ष देवव्रत भदानी जी ने की एवं मंच का कुशल संचालन सचिव शुभ्रा गुप्ता ने किया। रोटेरियन रितेश भदानी ने उपस्थिति जन समूह को मंच से मुख्य अतिथी का संक्षिप्त परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कार्यक्रम की भव्यता एवं समारोह में बड़ी तादाद में शामिल लोगों के उत्साह पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे त्योहार और ऐसे आयोजन जीवन में उत्साह और उमंग बढ़ाते हैं एवं जिले में सभी त्योहार एक सुरक्षित वातावरण में सफलतापूर्वक मनाया जा सके उसके लिए जनता को पुलिस एवं प्रशासन का भरपूर सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा। समारोह में शामिल अन्य लोगों में ए जी अनुराग पोद्दार, दीपक चड्डा, डॉ नीता अग्रवाल, रोटेरियन गीता अग्रवाल, नीलम शरण, डॉ पंकज गुप्ता, प्रमोद भदानी, राखी भदानी, तृप्ति गुप्ता, राहुल नवदिया ,शैलेश भदानी, अंकित आदि कई रोटेरियन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0