रोटरी गया सिटी द्वारा वाटर कंजर्वेशन सिस्टम का किया गया निर्माण

Nov 14, 2021 - 11:10
रोटरी गया सिटी द्वारा वाटर कंजर्वेशन सिस्टम का किया गया निर्माण

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । रोटरी गया सिटी की ओर से मिलिट्री कैंप 5 नंबर गेट समीप ब्रह्मा वन में रविवार को वाटर कंजर्वेशन सिस्टम का निर्माण किया गया है।वाटर कंजर्वेशन सिस्टम का उद्घाटन डीएफओ गया अभिषेक कुमार ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष ऋतु डालमिया सचिव कंचन वर्मा शिव अरुण डालमिया, डॉ एएन राय,कर्नल एलके यादव,कर्नल अरूण वर्मा डॉ रतन कुमार, डॉ अमिता सिन्हा विपेन्द्र अग्रवाल, शिरीष प्रकाश,किरण प्रकाश, विनोद मित्तल, राजकुमार दूबे, अरविंद कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर डीएफओ अभिषेक कुमार ने बताया कि वाटर कंजर्वेशन सिस्टम के बन जाने से क्षेत्र का वाटर ग्राउंड लेवल मेंटेन होगा साथ ही यहां के वातावरण में भी सुधार होगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हर लोग अपने घरों के आगे 1 शोख्ता का निर्माण जरूर करें जिससे भविष्य में पानी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम के क्लब की ओर से लगभग 80 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण ठंड को देखते हुए किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0