श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप आॅफ कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गया होली मिलन समारोह:-अध्यक्ष अभय कुमार सिंह

Mar 6, 2023 - 11:37
श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप आॅफ कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गया होली मिलन समारोह:-अध्यक्ष अभय कुमार सिंह

गया । मगध क्षेत्र के देव मोड़ स्थित जिले के सर्व प्रतिष्ठित संस्थान श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप आँफ कॉलेज में बड़े धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया आयोजन की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया श्री सिंह ने कहा कि होली आपस में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है जिससे हम अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक नए ऊर्जा के साथ जीवन की शुरुआत करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार निरंजन कुमार विद्यार्थी रहे जिन्होंने विभिन्न होली गीत एवं लोकगीतों से महफिल की समा बांधा। होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उषा सिंह रही। इस अवसर पर बीएड फार्मेसी एवं नर्सिंग के सभी शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित होकर होली गीतों का आनंद लिए सिया चले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला गीत को निरंजन कुमार विद्यार्थी ने प्रस्तुत किया जिस पर कॉलेज में हर्षोल्लास का माहौल बना तथा सभी विद्यार्थी आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिले तथा अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0