सदानों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं : डॉ.आरपी साहू

Mar 25, 2021 - 07:28
सदानों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं : डॉ.आरपी साहू

रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा है कि झारखंड में 77 प्रतिशत सदान निवास करते हैं। विधान सभा में सदान समुदाय के नौजवानों को नौकरी, रोजी-रोजगार, स्थानीय लोगों को उनके हक-अधिकार पर कोई चर्चा नहीं की गई। यह बहुत दुखद है। इससे राज्य सरकार की मंशा साफ झलकती है कि झारखंड राज्य के मूलवासियों के प्रति सरकार का नजरिया सही नहीं है। राज्य सरकार सदानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी सदानों को मात्र वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
डॉ. साहु ने सर्व जाति, सर्व धर्मावलंवियों से अनुरोध किया है कि झारखंड राज्य के सभी सदान एक सूत्र में बंध कर सभी दलों को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि सदान विकास पार्टी ही एक मात्र पार्टी है, जो सर्व धर्म समभाव को आत्मसात कर उनका हक अधिकार दिला सकती है।आने वाले समय में एक मात्र पार्टी सदान विकास पार्टी ही झारखंड राज्य में विकसित एवं विकासशील पार्टी होगी ,सबका सहयोग, सबका विकास पार्टी करेगी। भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी मुक्त झारखण्ड राज्य के निर्माण में विकास पार्टी सतत प्रयासरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0