समुचित कार्रवाई होने तक जारी रहेगा संघर्ष: प्रीतम भाटिया

Apr 7, 2021 - 10:33
समुचित कार्रवाई होने तक जारी रहेगा संघर्ष: प्रीतम भाटिया


हजारीबाग: ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया आज हजारीबाग पहुंचे. वहां उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता राजेश मिश्रा के आवास पर बैठक की. बैठक के दौरान एसोसिएशन की टीम ने जेल से रिहा हुआ पीड़ित पत्रकार राजेश मिश्रा,कृष्णा नंदन और सोनू केसरी से कुछ आवश्यक जानकारियां हासिल की.इस दौरान पाया गया कि पत्रकारों के साथ न सिर्फ अन्याय हुआ है, बल्कि उनके साथ साजिश होने के बावजूद अब तक पूर्णरूपेण न्याय नहीं हुआ है. बातचीत के बाद एसोसिएशन द्वारा तय किया गया कि इस मामले में दोषी सभी अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए.तय किया गया कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि पत्रकारों को झूठे मामले में जेल भेजने वाले दोषी अधिकारियों पर समुचित कार्रवाई न हो जाए.
एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने कहा कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा दोषियों को बचाने का असफल प्रयास किया जा रहा है. जब तक इस मामले में दोषी अधिकारी जांच के दायरे में नहीं आएंगे, तब तक न्याय की कामना करना व्यर्थ है. इसलिए लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.उन्होंने कहा कि अगर सख्त कार्रवाई न हुई तो
साजिशकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. इसलिए इस गलत परंपरा का अंत होना जरूरी है और इस परंपरा के अंत के लिए ठोस कार्रवाई होना जरूरी है. जिसके लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत रहेगा.
एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार रिटायर्ड डीएसपी बी.एन सिन्हा,रामगढ़ जिला अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा,राँची जिला कमेटी के प्रविंद पांडेय,संदीप पाठक उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0