सिंगरा स्थान का महंत बने श्री संतोष दास

Jan 4, 2022 - 05:39
सिंगरा स्थान का महंत बने श्री संतोष दास

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । स्थानीय सिंगरा स्थान ठाकुरबाड़ी में पूज्य महंत स्वर्गीय कन्हैया दास जी के निधन के बाद उनके रिक्त पद पर महंत के रूप में उनके उत्तराधिकारी श्री संतोष दास जी को स्थापित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्वर्गीय कन्हैया दास जी पूर्व महंत के अन्य शिष्य श्री रामदास जी, अमर दास जी, पंडित ब्रह्मचारी पांडे, हिंदू जागरण मंच के जिला के कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, नवीन वर्मा, नितिन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के महेश प्रसाद सिन्हा,मुखिया रितेश सिंह सोनू कुमार, पूर्व स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी, अंकित कुमार सहित सिंगरा स्थान के छात्रावास के सैकड़ों छात्र, विभिन्न मठ मंदिर के महंत पुजारी,मंदिर से जुड़े गया के अतिरिक्त विभिन्न जिले से आए हुए हजारों भक्तों उपस्थित थे। सभी सिंगरा स्थान मंदिर के जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने एवं विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया सभा के अंत में नवनियुक्त महंत श्री संतोष दास जी ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किया तथा इसके सुरक्षा विकास का संकल्प लेने के लिए आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0