सोनू मिश्र अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ की रांची महानगर इकाई के अध्यक्ष मनोनीत

कोरोना के मरीजों के इलाज में सहयोग करने का निर्णय

Apr 23, 2021 - 07:34
सोनू मिश्र अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ की रांची महानगर इकाई के अध्यक्ष मनोनीत

रांची. शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सोनू मिश्र अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (युवा प्रकोष्ठ) की रांची महानगर शाखा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर व्याप्त है। इससे लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में युवा प्रकोष्ठ ने कोरोना ग्रसित मरीजों की सहायता के लिए कदम उठाया है। इस संबंध में महासंघ के रांची महानगर युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू मिश्र ने बताया कि संगठन की ओर से शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की हर संभव सहायता करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में हो रही परेशानियों को दूर करने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, ऑक्सीजन सिलेंडर और एंबुलेंस की व्यवस्था करने, भोजन उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की रांची महानगर इकाई सदैव तत्पर रहेगी। श्री मिश्र ने बताया कि मानवता की सेवा के प्रति ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ समर्पित भाव से सेवा कार्यो में जुटा है। उन्होंने शहर की अन्य धार्मिक-सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों से भी संकट की इस घड़ी में मानव सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0