स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने निर्धन व लाचार बुजुर्गों संग मनाया नववर्ष,ग्रामीणों के बीच बांटें कंबल

Jan 2, 2020 - 11:51
स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने निर्धन व लाचार बुजुर्गों संग मनाया नववर्ष,ग्रामीणों के बीच बांटें कंबल

रांची : गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट की रांची शाखा के सदस्यों ने बुधवार को पुंदाग थाने के पीछे निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में विभिन्न गावों से आये हुए निर्धन,लाचार व असहाय ग्रामीणों के बीच नववर्ष के उपलक्ष्य में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं,ग्रामीणों एवं संस्था के सदस्यों ने वनभोज का आंनद लिया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सभी शिष्यों को सेवा के इस महान कार्य में दे रहे योगदान एवं गुरू महाराज के कथन “मानव सेवा,माधव सेवा तुम सेवा से पाओगे पार ” को साकार करने तन, मन, धन से अपना योगदान दे कर पूरा कर रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने झारखंड की राजधानी रांची में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 1000 कम्बल बांटने का निर्णय लिया है। यह सभी सेवा के कार्य गुरु जी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों के सहयोग द्वारा किये जाते हैं।
सेवा के इस महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल विजय जालान,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव, वेंकट गाडोदिया,संतोष अग्रवाल, बिष्णु सोनी, विशाल जालान, मनीष जालान,सुरेश अग्रवाल, सज्जन पाडिया,अजय अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी,दिलीप अग्रवाल धीरज गुप्ता एवं महिला समिति की बिमला जालान, शोभा जालान,कविता गाडोदिया,नीलम गोयल, द्रौपदी देवी पोद्दार,सुनीता अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, मिनु पाडिया,उर्मिला पाडिया, सरिता अग्रवाल,संस्था के अन्य महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।
यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0