मकर संक्रांति पर गयाजी में छाया पतंगोत्सव का रंग, छतों से दिखा उत्साह

मकर संक्रांति पर गयाजी में छाया पतंगोत्सव का रंग, छतों से दिखा उत्साह

Jan 14, 2026 - 22:14
मकर संक्रांति पर गयाजी में छाया पतंगोत्सव का रंग, छतों से दिखा उत्साह

गयाजी । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गयाजी शहर में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। नवागढ़ी, गायत्री घाट, अहिल्याबाई मोड़, विष्णुपद सहित शहर के कई इलाकों में सुबह से ही लोग छतों और खुले मैदानों में जुट गए। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया, जिससे पूरे शहर का नजारा मनमोहक हो उठा। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने पतंग उड़ाने का भरपूर आनंद लिया।
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। “काई पो चे” और “वो काटा” की आवाजों से माहौल गूंजता रहा। कई जगहों पर परिवार और मित्र समूह एक साथ पतंगबाजी करते नजर आए। साथ ही घरों में तिलकुट, दही-चूड़ा और मिठाइयों का भी विशेष प्रबंध किया गया। पर्व के अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द और खुशी के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0