फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर में 10वी के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित कर संस्थान का प्रमाण पत्र देकर किया गय विदाई:- मो दाऊद
फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर में 10वी के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित कर संस्थान का प्रमाण पत्र देकर किया गय विदाई:- मो दाऊद
गया जी । गया शहर के मानपुर प्रखंड अंतर्गत अलीपुर स्थित फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मानपुर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ ममता कुमारी, मुकेश कुमार शादीपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य, नूरी साहेब प्रथमित विद्यालय के प्रभारी शामिल हुए। संस्था के संस्थापक मो. दाऊद ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को बुके व माला पहना कर गर्मज़ोशी से स्वागत किया। फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर के संस्थापक मो. दाऊद ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संस्था में पढ़ रहें 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कोचिंग के छात्रों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। हम छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं कि अपना जलवा दिखाएं और कोचिंग सेंटर नाम रोशन करें। हम सभी छात्रों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मो. इरफ़ान सर ने बताए कि हमारे फ्यूचर लाइन कोचिंग सेंटर के छात्र जिस भी क्षेत्र में जाएं अपना गुरु, माता-पिता और कोचिंग का नाम रोशन करे। हम सभी शिक्षक छात्रों को एक अपनापन की तरह शिक्षा का अलख जगाते है। कभी किसी से भेद-भाव नहीं करते है। वहीं सोनू सर ने बताए कि नया उमंग, नई ऊर्जा से हमारे कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं आगे बढ़े और आपना लक्ष्य प्राप्त करके कोचिंग संस्थान एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करे साथ ही अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखे। रहीमा प्रवीण, गुलबाज प्रवीण, खुशी राईन, सानिया भारती, सानिया कुमारी, दिव्या कुमारी, राबिया प्रवीण, खुशी, बिट्टू कुमार, ऋषभ कुमार, सम्राट कुमार, रोहित कुमार, मो. दिलशाद, शिवम कुमार, तहजीब प्रवीण, सफ़ीना परवीन, संध्या कुमारी, रानी, पूनम, रिमझिम, ज़ीनत कायनात एवं कोचिंग के सभी विद्यार्थी इस मौके पर उपस्थित होता है कार्यक्रम आनंद उठाया। इस मौके पर उपस्थित संस्थापक मो. दाऊद सर, शाहिल सर, इरफ़ान सर, सोनू सर, अशरफ सर, राहुल सर, दिनेश सर, महेश कुमार सुमन और हदीश सर ने सभी विद्यार्थियों का उज्जवल भविष्य की कामना किए।
