डाक टिकट प्रदर्शनी का समापन: सृष्टि शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

डाक टिकट प्रदर्शनी का समापन: सृष्टि शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

डाक टिकट प्रदर्शनी का समापन: सृष्टि शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

गयाजी। डाक टिकट संगठन के माध्यम से समाज में रचनात्मक ज्ञानवर्धन एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन धूमधाम से किया गया। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, घोषी विधायक ऋतुराज, भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया की निदेशक विनीता सहाय, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, गयाजी के ब्रिगेडियर राजीव शर्मा तथा कर्नल दीपक कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संख्या–2, गया की 11वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। वक्ताओं ने डाक टिकट संग्रहण को इतिहास, संस्कृति और शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। आयोजन ने युवाओं में रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक जागरूकता को नई दिशा दी।