रांची में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर में की 15 लाख रुपये की चोरी, इलाके में मची सनसनी

पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई है। घर में तीन लोग घुसे, जिनमें से दो नकाब पहने हुए थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है।

Mar 28, 2026 - 17:49
Mar 28, 2026 - 17:50
रांची में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद घर में की 15 लाख रुपये की चोरी, इलाके में मची सनसनी

RANCHI : राजधानी रांची में बेखौफ चोरों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस को खुली चुनौती दी है। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी अंतर्गत हेसल देवी मंडप रोड स्थित वेस्ट सरोवर नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

रांची में बेखौफ चोरों का तांडव

बताया जा रहा है कि घर का मालिक विजय कुमार साहू का परिवार रामनवमी पूजा के लिए अपने पैतृक गांव गुमला गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात की सूचना पड़ोसी ने दी और बताया कि मेन गेट टूटा हुआ है। 

बंद घर में की 15 लाख रुपये की चोरी

इसके बाद जब परिवार घर पहुंचा तो देखा कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने घर में रखी चार आलमारियों को तोड़ दिया था और उसमें रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। आलमारियों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। 

सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध

वहीं, पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई है। घर में तीन लोग घुसे, जिनमें से दो नकाब पहने हुए थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0