20 बार रक्तदान कर चुके हैं एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा

Apr 11, 2021 - 05:37
20 बार रक्तदान कर चुके हैं एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा

रांची। भारतीय पुलिस सेवा के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति भी समर्पित शख्सीयतों में शुमार हैं। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से वे काफी कम समय में ही प्रशासनिक महकमे और जनता के बीच एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल रहे हैं। प्रशासनिक कार्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए सामाजिक समरसता बरकरार रखने के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने अबतक पीड़ित मानवता के सेवार्थ 20 बार रक्तदान किया है।
रक्तदान को उन्होंने हमेशा प्रोत्साहित किया है।
श्री झा धनबाद में भी एसएसपी रह चुके हैं। वे ग्रामीण एसपी के पद पर चतरा,गिरीडीह व कोडरमा में सेवारत रह चुके हैं। श्री झा का मानना है जिसे भी रक्त चढ़ता है, भले ही उससे कोई संबंध न हो, लेकिन उससे रक्त का संबंध बनता है। उन्होंने पहली बार दिल्ली में पढ़ाई करने के दौरान रक्तदान किया था। वे रक्तदान को जीवनदान मानते हैं। मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले श्री झा लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बेहतर बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0