29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Oct 6, 2022 - 05:31

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। धनावां स्थित 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में बड़े ही धूमधाम के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे, कमांडेंट एचके गुप्ता, सहित अधिकारियों जवानों एवं उनके परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अपने पुराने परंपरागत रीति रिवाज को आज भी कायम रखे हुए नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं। विजयादशमी के दिन खोईंचा देकर मां को यहां से विदा की जाती है। विदाई के वक्त समाज की महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए मां के साथ-साथ आपस में महिलाएं सिंदूर की होली खेली है। यह परंपरा सशस्त्र सीमा बल में बुधवार को देखने को मिली। जब मां की विदाई इन स्थानों से हो रही थी। महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर होली खेल रही थी। साथ ही हाथ जोड़कर मां से अपने सुहाग की रक्षा करने की आरजू विनती भी करते देखी गई।इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एके गुप्ता ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पहली बार 29 वी वाहिनी में किया गया है और यह कार्यक्रम को लेकर वाहिनी के लोगों में काफी उत्साह देखा गया है उन्होंने बताया कि आज महिलाओं के द्वारा सिंदूर की होली भी खेली गई है साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजी, कमांडेड एचके गुप्ता, सहित अधिकारी जवान व उनके परिजन मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0