जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर: मरीन ड्राइव पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जमशेदपुर:- मरीन ड्राइव पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने खड़े ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे और तृषा सिंह के निधन की जानकारी साझा की।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



