पितृपक्ष मेला को लेकर सीताकुंड में 47 बटालियन सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, पिंडदानियों के स्वागत को स्वच्छ हुआ सीताकुंड, सीआरपीएफ जवानों ने दिया स्वच्छता का संदेश
47 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से सीताकुंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने सीताकुंड और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर 47 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से सीताकुंड परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने सीताकुंड और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान जवानों ने श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पिंडदानी गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सीताकुंड पितृपक्ष मेला के दौरान महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसकी स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





