7 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, गैंग का सरगना फरार

जांच में सामने ये भी सामने आया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही थी। सप्लायर सिलीगुड़ी से पटना ट्रेन के जरिए खेप भेजते थे।

Mar 15, 2026 - 17:12
7 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, गैंग का सरगना फरार

PATNA : पटना पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पटना पुलिस ने खगौल इलाके के मुस्ताफापुर गांव से ब्राउन शुगर और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इस संबंध में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दो-तीन महीने पहले ब्राउन शुगर की सप्लाई के बारे में सूचना मिली थी। जांच के दौरान मुस्ताफापुर निवासी कल्लू पासवान के बारे में जानकारी हासिल हुई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कल्लू पासवान के घर की घेराबंदी की गई और तलाशी के दौरान 4.846 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ घर के अंदर प्लास्टिक में छुपा रखे गए थे।

पटना SSP के मुताबिक कल्लू पासवान का आलीशान घर देखकर लगता है कि उसका परिवार लंबे वक्त से इस धंधे में लगा हुआ है। उसके पास मात्र 20,000 की तनख्वाह है, जिससे इतना बड़ा घर और प्लॉट खरीदना मुश्किल है। तलाशी के दौरान 15 कट्ठा का प्लॉट, 8 अलग-अलग बैंक अकाउंट और एक बैंक अकाउंट में 20 लाख रुपये से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

जांच में सामने ये भी सामने आया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही थी। सप्लायर सिलीगुड़ी से पटना ट्रेन के जरिए खेप भेजते थे। महीने में एक-दो ट्रिप्स होती थीं। पटना में पटना सिटी, रामकृष्ण नगर और दानापुर इलाके इसका हब बने हुए थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इस गैंग का सरगना कल्लू पासवान का बेटा बिट्टू पासवान है, जो फिलहाल फरार है। 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इस गैंग का सरगना कल्लू पासवान का बेटा बिट्टू पासवान है, जो फिलहाल फरार है। आज बिट्टू ग्रेजुएशन एग्जाम देने सेंटर जाने वाला था, लेकिन पिता की गिरफ्तारी के बाद वह केंद्र पर नहीं पहुंचा। बिट्टू शहरी इलाके में 10 सप्लायर्स को नियंत्रित करता था, जो अलग-अलग हिस्सों में कमीशन पर डिलीवरी कर रहे थे। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कल्लू पासवान की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0