"सब 'फाजुल' बात है..ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो...", नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर अनंत सिंह की दो टूक
अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि अगर वे राज्यसभा जाएंगे तो बिहार के लिए और अधिक काम कर सकेंगे। बिहार की जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि और अधिक फायदा होगा।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा और राज्यसभा जाने के फैसले पर मोकामा के बाहुबली विधायक और ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। विपक्षी दलों के इस दावे पर कि इन सबके पीछे बड़ी साजिश है और अब तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्ताक्षर को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इन सब मुद्दों पर अनंत सिंह ने खुलकर बात की है।
"सब 'फाजुल' बात है..ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो..."
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सारी बातों को 'फाजुल' करार दिया। अनंत सिंह ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया है कि नीतीश कुमार से जबरदस्ती इस्तीफा ले ले। नीतीश कुमार के साथ किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं हुई है। उनकी खुद की इच्छा है, वही होगा। जबरदस्ती करने वाला कोई नहीं पैदा लिया है। यह उनका अपना फैसला है। नीतीश कुमार की इच्छा के बिना बिहार की सत्ता में पत्ता भी नहीं हिल सकता और यह कहना कि उन पर दबाव डाला गया, बेबुनियाद है।
अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि अगर वे राज्यसभा जाएंगे तो बिहार के लिए और अधिक काम कर सकेंगे। बिहार की जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि और अधिक फायदा होगा। बिहार में तो अब विकास का काम बचा ही नहीं है। पक्ष और विपक्ष से लेकर सभी लोग नीतीश कुमार के इस फैसले से दुखी हैं लेकिन यह निर्णय उनका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











