America-Iran War : ईरान में गैस प्लांट और पाइपलाइन पर हमला, हिजबुल्लाह ने इजरायल के 5 ठिकानों पर किया अटैक 

रान के इस्फहान शहर में गैस प्लांट और गैस कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया गया है। साथ ही खोर्रमशहर के पावर प्लांट और उसकी गैस पाइपलाइन पर भी अटैक किया गया है।

Mar 24, 2026 - 16:27
America-Iran War : ईरान में गैस प्लांट और पाइपलाइन पर हमला, हिजबुल्लाह ने इजरायल के 5 ठिकानों पर किया अटैक 

America-Iran War : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 25वां दिन है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। मंगलवार को ईरान के कई जगहों पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ है। 

गैस प्लांट और पाइपलाइन पर हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के इस्फहान शहर में गैस प्लांट और गैस कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया गया है। साथ ही खोर्रमशहर के पावर प्लांट और उसकी गैस पाइपलाइन पर भी अटैक किया गया है। वहीं, लेबनान में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल के 5 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है। 

हिजबुल्लाह की माने तो उसने इजराइली सैनिकों की एक छावनी, रडार और तोपखाने को निशाना बनाया है। इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी है। इन मुद्दों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट पर हमले 5 दिन के लिए टाल दिए, जबकि इससे पहले होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी दी थी।

वहीं, दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0