असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 88 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, CM हिमंत यहां से लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी नाम शामिल है, जिन्हें असम की जलुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले भूपेन कुमार बोरा बिहपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
NEW DELHI : असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 88 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई का भी नाम है, जिन्हें असम की दिसपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
CM हिमंत बिस्वा सरमा यहां से लड़ेंगे चुनाव
इस लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी नाम शामिल है, जिन्हें असम की जलुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले भूपेन कुमार बोरा बिहपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बिरसिंह-जरूआ सीट से माधवी दास, चमरिया से ज्योत्सना कलिता और मंगलदाई से नीलिमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
असम बीजेपी ने जारी की लिस्ट
असम बीजेपी के एक्स हैंडल से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। इस सूची के अंत में अरुण सिंह (राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी) का हस्ताक्षर भी है। लिस्ट जारी करते हुए लिखा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
इस दिन होगा मतदान
गौरतलब है कि असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। पश्चिम बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











