BIG BREAKING : पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी, एमके स्टालिन और गौरव गोगोई हारे चुनाव, तमिलनाडु और केरलम में सत्ता का यू-टर्न
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी है तो असम में एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी झंडे गाड़ रही है। केरलम में यूडीएफ को बढ़ दिख रही है तो वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK ने इतिहास रच दिया है।
NEWS DESK : एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी अब सामने आ गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी है तो असम में एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी झंडे गाड़ रही है। केरलम में यूडीएफ को बढ़ दिख रही है तो वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK ने इतिहास रच दिया है।
असम में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी के उम्मीदवार 99 सीटों पर लीड कर रहे हैं। सूबे में विधानसभा की कुल सीटें 126 हैं और दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 84 है। बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य भी चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।
असम की जोरहाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई करीब 23 हजार वोटों से हार गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को जीत मिली है। उन्हें 69 हजार 439 वोट मिले हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक बीजेपी दोपहर 2 बजक 40 मिनट तक 192 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं, जिन पर वोट डाले गए थे। पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।
वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। एक सीट पर पुनर्मतदान होना है, जिसकी वजह से आज 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टाइट फाइट नजर आई लेकिन अब बीजेपी ने बड़ी लीड ले ली है।
वहीं, तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। विजय की पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विजय के पिता ने अब कांग्रेस को गठबंधन के लिए न्योता दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच एमके स्टालिन भी कोलाथुर सीट से चुनाव हार गये हैं।
केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन सौ विधानसभा सीटों के आंकड़े के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। यूडीएफ के उम्मीदवार 98 सीटों पर लीड कर रहे हैं। वहीं, एलडीएफ 37 और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को नदो सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











