बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, औरंगााद का टॉप-10 वांटेड प्रिंस कुमार सहयोगी समेत पटना से गिरफ्तार

Jul 7, 2026 - 18:58
बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, औरंगााद का टॉप-10 वांटेड प्रिंस कुमार सहयोगी समेत पटना से गिरफ्तार

PATNA : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने औरंगाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात प्रिंस कुमार को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने उनके पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

परसा बाजार में हुई संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की विशेष टीम ने परसा बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर औरंगाबाद नगर थाना में दर्ज एक मामले के वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया. प्रिंस कुमार जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के हसौड़ापर गांव का निवासी है. उसके साथ ऋषि कुमार उर्फ आभास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जो मूल रूप से नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रानी मुंडीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में जहानाबाद में रह रहा था.

ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और दो मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस बरामद मादक पदार्थ के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

कई संगीन मामलों में दर्ज हैं केस

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार एक शातिर एवं आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ औरंगाबाद, जहानाबाद, गया तथा भोजपुर जिलों के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0