बड़ी खबर : न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया विमान, दोनों पायलट की मौत, 100 से अधिक पैसेंजर्स जख्मी
फिलहाल इस हादसे के बाद सभी उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शुरुआती जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया।
NEWS DESK : अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रन-वे पर ही मौजूद एक ग्राउंड वाहन (ट्रक) से टकरा गया। इस हादसे में एयर कनाडा एक्सप्रेस के दोनों पायलट की मौत हो गई है, वहीं 100 से अधिक पैसेंजर्स जख्मी हो गये हैं।
लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर
फिलहाल इस हादसे के बाद सभी उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शुरुआती जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया। संघीय विमानन प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान और आपातकालीन वाहन के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप आदेश लागू कर दिया गया है।
हादसे में दोनों पायलटों की मौत
फिलहाल इस घटना का ऑडियो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के हवाले से आई जानकारी के अनुसार कम से कम पांच फायरफाइटर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एयरक्राफ्ट में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों के भी घायल होने की खबर है। वहीं, दोनों पायलट की मौत हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











