पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5:00 बजे तक 89.99% मतदान हुआ है।

Apr 29, 2026 - 17:50
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5:00 बजे तक 89.99% मतदान हुआ है। बंगाल में जारी वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CRPF और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से अत्याचार शुरू किया था। हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह कोर्ट का अवमानना है। मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा। हमारी जीत होगी। TMC जीत रही है। 

वहीं, भांगर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ता दिखा। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) मतदान एजेंटों को डराने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा चिंताओं के चलते निर्वाचन आयोग ने कम से कम सात विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों की तैनाती की है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी और विस्फोटक के संभावित इस्तेमाल को रोका जा सके। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0