CM नीतीश ने विधान परिषद गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री के सामने लगे 'निशांत कुमार CM जिंदाबाद' के नारे
यह अतिथि निवास परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए विशेष सुविधा देगा। उद्घाटन समारोह में कई अतिथि, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और सौगात दी। उन्होंने सोमवार को विधान परिषद गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे भवन का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं को देखा।
विधान परिषद गेस्ट हाउस का उद्घाटन
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 'यह गेस्ट हाउस बहुत अच्छा बना है। इससे विधान परिषद के सदस्यों को काफी सुविधा मिलेगी। हालांकि, गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही जेडीयू पार्टी वर्कर्स ने "निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद" के नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गये।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। उनके साथ विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे। यह अतिथि निवास परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए विशेष सुविधा देगा। उद्घाटन समारोह में कई अतिथि, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











