CM नीतीश ने MLC पद से दिया इस्तीफा, बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस तेज

CM Nitish ne mlc post se diya istifa

Mar 30, 2026 - 15:28
CM नीतीश ने MLC पद से दिया इस्तीफा, बिहार में मुख्यमंत्री पद की रेस तेज

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार जो अभी तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे, उन्होंने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। नियमों के अनुसार नीतीश कुमार को संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था। 

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस कदम से अब उनके मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का रास्ता भी साफ हो गया है। वह कभी भी मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0