गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 3 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र स्थित भटगामा गांव से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए झल्लूदास टोला गंगा घाट पहुंचा था। पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सदस्य स्नान कर रहे थे। इसी दौरान साक्षी कुमारी, गौरव कुमार और मोनी कुमारी दोबारा स्नान करने के लिए नदी में उतरे और फिर आगे बढ़ते ही उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों डूब गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











