'बेवकूफ टीम है दक्षिण अफ्रीका', पूर्व क्रिकेटर के बयान पर मचा संग्राम

माइकल वॉन का कहना है कि अगर साउथ अफ्रीका चाहता तो भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर सकता था। उन्होंने दावा किया कि अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मुकाबले में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाता।

Mar 13, 2026 - 16:08
 0
'बेवकूफ टीम है दक्षिण अफ्रीका', पूर्व क्रिकेटर के बयान पर मचा संग्राम

SPORTS DESK : ICC Men's T20 World Cup 2026 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

माइकल वॉन का कहना है कि अगर साउथ अफ्रीका चाहता तो भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर सकता था। उन्होंने दावा किया कि अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मुकाबले में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाता।

वॉन के मुताबिक उस मैच का नतीजा बदल जाता तो भारत शायद टूर्नामेंट से बाहर हो सकता था। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि साउथ अफ्रीका ने वह मैच जीतकर भारत को आगे बढ़ने का मौका दे दिया। टूर्नामेंट के दौरान भारत ने आगे चलकर जिम्बॉब्वे और वेस्टइंडीज को हराया और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भी मात दी।

इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, वॉन के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0