सम्राट सरकार में पहला एनकाउंटर, पटना में पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली, बोली मां - क्यों मारी गोली?
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और डकैती कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
PATNA : बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों के एनकाउंटर की शुरुआत हो गई है। पटना में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा से सटे कृषि फॉर्म का है, जहां पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में ज्वेलरी शॉप में डकैती कांड के मास्टरमाइंड दिलीप के पैर में गोली लगी है।
घायल आरोपी को इलाज के लिए PMCH पटना में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कि मास्टरमाइंड दिलीप समेत उदित, रोहन, सुनील और संतोष को अरेस्ट किया गया है। साथ ही 1.600 किलो चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और डकैती कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, बेटे को पैर में गोली लगने की सूचना मिलते ही दिलीप की मां नंगे पैर मुठभेड़ स्थल पर पहुंची और बेटे को निर्दोष बताया और कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











