जमशेदपुर में बेखौफ चोरों का तांडव, सीनियर बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़ लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, मचा हड़कंप

यह घर पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा का है। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। 

Mar 25, 2026 - 17:42
 3
जमशेदपुर में बेखौफ चोरों का तांडव, सीनियर बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़ लाखों के सामान पर किया हाथ साफ, मचा हड़कंप

JAMSHEDPUR : झारखण्ड में बेखौफ चोरों का तांडव बदस्तूर जारी है। चोरों ने एकबार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर स्थित जूही रोड में एक बंद घर में लाखों रुपये के कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।

 जमशेदपुर में बेखौफ चोरों का तांडव

बताया जा रहा है कि यह घर पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा का है। वे इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। 

लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

बताया जा रहा है कि जब घर में काम करने वाली दाई पहुंची तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली थीं और बिस्तर पर ज्वेलरी के खाली डिब्बे पड़े मिले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पूरे घर को खंगालकर कीमती सामान चुराया और फिर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक घर में घुसते हुए दिखाई दिए।

पुलिस फिलहाल इन संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0